May 13, 2026

ईरान के सत्ता विरोधी प्रदर्शन में कूदे ट्रंप, कहा- अगर प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई गई तो हम कार्रवाई करेंगे

ईरान में बीते 5 दिनों से जारी सत्ता विरोधी प्रदर्शन में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सामने आ गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ईरान के प्रदर्शकारियों को मदद का प्रस्ताव दिया और कहा कि वे आगे की कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि ईरान में लोगों को बेरहमी से गोलियां चलाकर मारना एक आदत है।