May 13, 2026

उमर खालिद के समर्थन में उतरे 8 अमेरिकी सांसद

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद JNU के पूर्व छात्र और दिल्ली दंगे के मुख्य आरोपियों में से एक उमर खालिद को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी की ओर से उमर खालिद के समर्थन में पत्र लिखे जाने के बाद अब अमेरिका के आठ सांसदों ने भारतीय सरकार से अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार खालिद को निष्पक्ष ट्रायल दिलाने की अपील की है. यह पत्र अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा को भेजा गया है.