
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत कई राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा की है। इस कड़ी में पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। पार्टी के इस फैसले को संगठन में उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए अहम माना जा रहा है।
स्क्रीनिंग कमेटी का कार्य संबंधित राज्यों में उम्मीदवारों के चयन और संगठनात्मक प्रक्रिया को मजबूती देना होता है। टीएस सिंहदेव की नियुक्ति से इन राज्यों में कांग्रेस की रणनीति को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




