
कोरबा जिले में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी को डेढ़ माह पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक महज 12 लाख क्विंटल धान की ही खरीदी हो सकी है। जबकि कुल लक्ष्य 30 लाख क्विंटल का है। अब सिर्फ 19 दिन शेष बचे हैं, ऐसे में शेष 60 प्रतिशत धान खरीदी लक्ष्य को पूरा कर पाना कठिन नजर आ रहा है।
धान खरीदी के लिए लागू किए गए नए नियम किसानों के लिए उलझन का कारण बने। किसानों का आरोप है कि उनका आधा से अधिक समय पंजीयन प्रक्रिया में ही बीत गया, जिससे खरीदी की रफ्तार धीमी हो गई।




