March 3, 2026

छत्तीसगढ़ की बेटी प्रांजु सोमानी का कमाल, नेशनल शूटिंग में 4 मेडल जीतकर रचा इतिहास

छत्तीसगढ़ की बेटी प्रांजु सोमानी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 25 सालों बाद छत्तीसगढ़ को नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 4 मेडल दिलाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रांजु सोमानी ने 632.5 का उत्कृष्ट स्कोर हासिल करते हुए चार पदक अपने नाम किए। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि प्रांजु सोमानी छत्तीसगढ़ को नेशनल शूटिंग में मेडल दिलाने वाली पहली बेटी बन गई हैं।

उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है और खेल जगत में उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।