January 16, 2026

छेरछेरा तिहार पर मंत्री टंक राम वर्मा ने तरपोंगी में घर-घर जाकर लिया अन्न दान

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परम्पराओं में विशेष स्थान रखने वाले छेरछेरा तिहार के अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने धरसींवा विकासखंड के ग्राम तरपोंगी में पारंपरिक रूप से घर-घर जाकर अन्न दान ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह, अपनत्व और लोक उल्लास का माहौल देखने को मिला। मंत्री वर्मा ने छेरछेरा की परम्परा का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की और अन्न दान स्वीकार किया।

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि छेरछेरा तिहार छत्तीसगढ़ की आत्मा से जुड़ा पर्व है, जो समाज में समानता, सहयोग और दान की भावना को मजबूत करता है। यह लोक पर्व लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ता है और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।