March 3, 2026

छॉलीवुड में पायरेसी का मामला, यूट्यूब चैनल संचालक पर एफआईआर

बिना अनुमति फिल्म अपलोड कर लाखों की कमाई, निर्माता को आर्थिक नुकसान

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) से जुड़ा पायरेसी का मामला सामने आया है। रायपुर के टाटीबंध निवासी एक फिल्म निर्माता की शिकायत पर आमानाका थाना पुलिस ने एक यूट्यूब चैनल संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने सेंसर बोर्ड से प्रमाणित छत्तीसगढ़ी फिल्म को निर्माता की अनुमति के बिना अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। इस अवैध अपलोड के जरिए आरोपी ने लाखों रुपये की कमाई की, जबकि फिल्म निर्माता को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से जुड़े डिजिटल सबूत, यूट्यूब चैनल की आय और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।