January 16, 2026

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, सिरसा आश्रम में रहेगा

रोहतक। साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर जेल से बाहर आने की अनुमति मिल गई है। हरियाणा सरकार ने उसे 40 दिनों की पैरोल प्रदान की है।

गुरमीत राम रहीम फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। पैरोल की मंजूरी बुधवार शाम दी गई। पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहेगा।

प्रशासन के अनुसार पैरोल के दौरान उसे तय शर्तों का पालन करना होगा और सुरक्षा एजेंसियां उस पर निगरानी रखेंगी। राम रहीम को इससे पहले भी कई बार पैरोल और फर्लो मिल चुकी है, जिसे लेकर विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए हैं।