भारत और बांग्लादेश के बीच हालात इस वक्त तनावपूर्ण बने हुए हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर दोनों देशों के बीच माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तिफिजुर रहमान को आईपीएल नहीं खिलाने की मांग भी तेज हो गई है।
मुस्तिफिजुर रहमान को केकेआर ने आईपीएल मिनी ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा है, जिसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स भी आलोचकों के निशाने पर है।
इसी बीच भारत–बांग्लादेश वनडे और टी20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, टीम इंडिया सितंबर 2026 में बांग्लादेश दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच
- 3 वनडे मैच
- 3 टी20 मैच
खेले जाने प्रस्तावित हैं।
हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर जाएगी या नहीं।




