March 3, 2026

तमनार हिंसा : महिला आरक्षक के साथ बर्बरता मामले में दो लोग गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, एसपी बोले – दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जिंदल कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि महिला आरक्षक पर बर्बरता के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाशी की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में जो भी शामिल होंगे सब पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।