March 3, 2026

दुर्ग: अमृत जल जीवन मिशन में रिश्वतखोरी का खुलासा, SDO का वीडियो वायरल

दुर्ग:
सरकारी महकमे में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। दुर्ग जिले में अमृत जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत SDO एम.ए. खान पर एक ठेकेदार से 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, बिल पास करने के बदले ठेकेदार से रिश्वत की मांग की गई थी। ठेकेदार ने रिश्वत तो दी, लेकिन साथ ही कैमरे के सामने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर संबंधित विभाग की ओर से जांच की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला एक बार फिर सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है।