July 23, 2026

नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत, CM साय ने जवानों को दी बधाई

बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता मिली है। इस अभियान के दौरान 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया गया है।

इस बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षा बलों के शौर्य और साहस को नमन करते हुए अभियान में शामिल सभी जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ जारी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की अंधेरी रात अब अपने अंतिम चरण में है, और बस्तर क्षेत्र में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित है।

इस अभियान को सुरक्षा बलों की मजबूत रणनीति और सरकार की स्पष्ट नीति का परिणाम माना जा रहा है।