March 3, 2026

बिलासपुर: पुलिसकर्मी पर दबंगई और मारपीट का आरोप, पीड़िता ने SP से की शिकायत

बिलासपुर:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक पुलिसकर्मी पर दबंगई और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता बबली शर्मा ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी का बताया जा रहा है।


पीड़िता का आरोप

शिकायत में बबली शर्मा ने बताया कि वह ग्राम पंधी की निवासी हैं और घटना के समय अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान तारबहार थाने में पदस्थ ASI संजय शर्मा, राजीव शर्मा और आंचल शर्मा कथित रूप से उनके कोठार के चारों ओर लगाए गए घेरा तार को काट रहे थे

पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया और कोठार को अपनी संपत्ति बताया, तो आरोपियों ने जबरन तार काटना शुरू कर दिया


जान से मारने की धमकी का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उनके ससुर रमेश शर्मा ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।


जांच की मांग

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।