
JJP Chief Ajay Chautala Viral Video: हरियाणा के जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने युवाओं को भड़काने वाला बयान दिया है। अजय चौटाला ने महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन में विवादित बयान देते हुए कहा कि भारत में भी बांग्लादेश-नेपाल जैसे आंदोलन की जरूरत है। शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर पीटने की जरूरत है। JJP चीफ अजय चौटाला के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।




