January 16, 2026

माओवादी संगठन को बड़ा झटका, हिड़मा का उत्तराधिकारी बरसे देवा समेत 49 नक्सलियों ने किया सरेंडर

रायपुर। माओवादी संगठन को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। कुख्यात नक्सली नेता और हिड़मा का उत्तराधिकारी माने जाने वाले बरसे देवा (Barse Deva) ने शनिवार को तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

बरसे देवा के साथ 48 अन्य नक्सलियों ने भी हथियार डालते हुए सरेंडर किया है। इस सामूहिक आत्मसमर्पण को माओवादी संगठन के लिए बड़ी रणनीतिक क्षति माना जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, बरसे देवा लंबे समय से सक्रिय था और संगठन में उसकी अहम भूमिका रही है। उसके आत्मसमर्पण से नक्सल विरोधी अभियानों को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।