March 3, 2026

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक दुर्गेश धारे हटाए गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की निजी स्थापना में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दुर्गेश धारे को मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक के पद से हटा दिया गया है।

इसके साथ ही उनकी संविदा सेवा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। शासन के इस फैसले को मंत्री की निजी स्थापना में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।