रायपुर। रायपुर में होली की रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। रेलवे ट्रैक के पास एक युवक के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।
घायल की पहचान 22 वर्षीय रोशन ध्रुव, निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय युवक बेहोशी की हालत में था। फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है।
इलाके में इस वारदात से लोगों में भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।





