July 23, 2026

रायपुर में सरिया फैक्ट्री परिसर में खड़ी ट्रक में लगी भीषण आग, जलकर खाक

रायपुर।
जिले के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक सरिया फैक्ट्री में देर रात खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर तक मशक्कत के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

आग की चपेट में आने से ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।