March 3, 2026

रायपुर में हिट एंड रन मामला, भरतपुर–सोनहत विधायक के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया

रायपुर:
राजधानी रायपुर में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने भरतपुर–सोनहत विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े अन्य तीन आरोपियों की तलाश भी जारी है। मामले को लेकर अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।