March 3, 2026

रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, पॉक्सो एक्ट में था बंद

रायपुर:
सेंट्रल जेल रायपुर में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुनील महानंद के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैदी ने जेल की 5 नंबर बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। यह घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।