
रायपुर:
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी (गुरुवार) को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश देंगे।
जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।




