January 16, 2026

लंबे समय बाद अनुष्का शर्मा की बड़े पर्दे पर वापसी, रणवीर सिंह के साथ फिर जमेगी हिट जोड़ी

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबर है कि अनुष्का शर्मा जल्द ही एक बार फिर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और यह जोड़ी हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की यह नई फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, हालांकि फिल्म से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार अभी बाकी है।