शराब घोटाले से जुड़े मामले में 168 दिनों तक जेल में बंद रहे चैतन्य बघेल को आखिरकार जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद आज उनकी जेल से रिहाई हुई।
चैतन्य बघेल की रिहाई की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई, जहां ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर जेल परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। समर्थकों ने इसे राजनीतिक संघर्ष की जीत बताते हुए खुशी का इजहार किया।
चैतन्य बघेल की रिहाई के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस खेमे में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।




