March 3, 2026

07 February History: आज के दिन का इतिहास | 7 फरवरी की प्रमुख घटनाएँ

07 फरवरी का दिन देश और दुनिया के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। इसी दिन ग्रेनाडा को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली थी और मशहूर ब्रिटिश म्यूजिक बैंड बीटल्स ने पहली बार अमेरिका में कदम रखा था। आइए जानते हैं 7 फरवरी को घटित प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ—

7 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएँ

  • 1831 – बेल्जियम में संविधान लागू किया गया।
  • 1856 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने अवध के नवाब वाजिद अली शाह को गद्दी से हटाकर अवध पर कब्जा किया।
  • 1915 – चलती ट्रेन से भेजा गया पहला वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।
  • 1939 – लंदन में फिलिस्तीन कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई।
  • 1940 – ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण किया गया।
  • 1959 – फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा में नए संविधान की घोषणा की।
  • 1962 – जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट, 298 मजदूरों की मौत।
  • 1964 – बीटल्स बैंड का अमेरिका आगमन, शो को करोड़ों दर्शकों ने देखा।
  • 1969 – यासिर अराफात पीएलओ के अध्यक्ष बने।
  • 1974 – ग्रेनाडा को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।
  • 1983 – कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
  • 1986 – हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर देश छोड़कर फ्रांस गए।
  • 1989 – टेनिस खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग ने आत्महत्या का प्रयास किया।
  • 1992 – भारत की पहली स्वदेशी पनडुब्बी आईएनएस शाल्की नौसेना में शामिल।
  • 1999 – जॉर्डन के शाह हुसैन के निधन के बाद अब्दुल्ला राजा बने।
  • 2000 – भारत-अमेरिका संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की पहली बैठक।
  • 2001 – एरियल शेरोन इज़राइल के प्रधानमंत्री बने।
  • 2005 – एलन मैकआर्थर ने रिकॉर्ड समय में विश्व समुद्री यात्रा पूरी की।
  • 2009 – पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को डी.लिट उपाधि।
  • 2016 – उत्तर कोरिया ने उपग्रह प्रक्षेपण किया।
  • 2022 – प्रो. शांतिश्री धूलिपुड़ी जेएनयू की पहली महिला कुलपति बनीं।