May 17, 2026

10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द: चौथी लाइन के काम से रेलवे का बड़ा फैसला, इन तारीखों में प्रभावित रहेगा संचालन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के भीतर चलने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। हावड़ा–मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन के निर्माण कार्य के कारण रेलवे प्रबंधन ने यह फैसला लिया है।

दरअसल, बिलासपुर–चांपा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। हालांकि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को इस अवधि में पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
  • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक 68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 05 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक 58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त और प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

  • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। इस दौरान बिलासपुर–झारसुगुड़ा के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।
  • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। झारसुगुड़ा–बिलासपुर के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।