July 23, 2026

विश्वभर के मंदिरों के संरक्षण में भारत की बड़ी पहल, इंडोनेशिया के 1000 वर्ष पुराने प्रम्बानन मंदिर संरक्षण परियोजना का शुभारंभ।

विश्वभर के मंदिरों के संरक्षण में भारत की पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के योग्यकार्ता स्थित लगभग 1000 वर्ष पुराने यूनेस्को विश्व धरोहर प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण प्रोजेक्ट की शुरुआत की। यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है तथा इसके परिसर में कुल 240 मंदिर स्थित हैं।

सूरत में टूटा 85 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड

गुजरात के सूरत में पिछले 36 घंटों में करीब 457 मिमी (18 इंच) वर्षा दर्ज की गई, जिससे जुलाई 1941 का रिकॉर्ड टूट गया। लगातार हुई बारिश से शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव हो गया। कई वाहन तेज बहाव में बह गए और एक प्रमुख शॉपिंग मॉल की पूरी मंजिल पानी में डूब गई।

अमेरिका–ईरान तनाव फिर बढ़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर अब समाप्त हो चुका है और अमेरिका फिलहाल किसी नई परमाणु समझौता वार्ता के पक्ष में नहीं है। उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए किसी भी उकसावे का कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी।

NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जारी कक्षा 8 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक ‘Exploring Society: India and Beyond’ में भेदभाव की परिभाषा का विस्तार किया गया है। अब जाति, धर्म, नस्ल, लिंग और दिव्यांगता के साथ-साथ आर्थिक पृष्ठभूमि को भी भेदभाव का आधार माना जाएगा।


अन्य प्रमुख खबरें

  • अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बहरीन और कुवैत सहित कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों का दावा किया गया।
  • FBI ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अमेरिका, कनाडा और यूरोप में ऑपरेशन चलाकर 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की तथा 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान को दी गई तेल प्रतिबंधों में छूट वापस लेने का फैसला किया।
  • अमेरिका ने ईरान के कई क्षेत्रों में नए हवाई हमले किए, जिससे मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ गया।
  • तमिलनाडु सरकार ने धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण से जुड़े मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।