आज ही के दिन: जमनालाल बजाज का निधन और नेल्सन मंडेला की जेल से रिहाई
आज के दिन कई ऐतिहासिक घटनाएँ हुईं। समाजसेवी जमनालाल बजाज का 1942 में निधन हुआ और दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला 27 वर्षों के जेल जीवन के बाद 11 फरवरी 1990 को रिहा हुए।
प्रमुख घटनाएँ
- 1613: मुगल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना खोलने की अनुमति दी।
- 1814: नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1826: लंदन विश्वविद्यालय की स्थापना (University College London)।
- 1919: फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के पहले राष्ट्रपति बने।
- 1931: सिद्धांतकार और साहित्यिक आलोचक गोपी चंद नारंग का जन्म।
- 1933: गांधी जी का ‘हरिजन वीकली’ प्रकाशित हुआ।
- 1944: जर्मन सेना ने इटली के अप्रिलिया पर पुनः कब्ज़ा किया।
- 1950: राजनेता राव इन्द्रजीत सिंह का जन्म।
- 1959: क्रिकेटर चीनू माकंड ने अपना अंतिम टेस्ट खेला।
- 1975: मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंज़र्वेटिव पार्टी की पहली महिला नेता बनीं।
- 1987: अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1997: खगोल भौतिकविद डॉ. जयंत वी. नार्लीकर को यूनेस्को का ‘कलिंग पुरस्कार’ मिला।
- 1998: ‘आपरेशन बीच’: अंडमान में अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 6 सदस्य मारे गए, 74 गिरफ़्तार।
- 1999: चीन ने रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान खरीदने की घोषणा की।
- 2003: डोप टेस्ट में पकड़े जाने पर क्रिकेटर शेन वार्न स्वदेश लौटे।
- 2008: रूस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव भारत पहुंचे।
- 2009: लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा।
- 2010: भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार पर संयुक्त घोषणा।
- 2018: रूस में सारातोव एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 71 लोगों की मौत।
- 2022: फिल्म निर्देशक रवि टंडन का निधन।





