देश और दुनिया के इतिहास में 11 जनवरी की तारीख बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन राजनीति, खेल, विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाएँ दर्ज हैं। आज ही के दिन देश के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ था। उन्होंने देश को “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया। साथ ही आज भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ का जन्मदिन भी है।
11 जनवरी की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ
1569 – इंग्लैंड में पहली बार लॉटरी की शुरुआत हुई।
1613 – मुगल बादशाह जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में फैक्ट्री लगाने की अनुमति दी।
1922 – मधुमेह (डायबिटीज) के मरीजों को पहली बार इंसुलिन दी गई।
1923 – भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमंत मिश्रा का जन्म हुआ।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने कुआलालंपुर पर कब्जा किया।
1954 – बाल मजदूरी के खिलाफ वैश्विक अभियान चलाने वाले नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म।
1962 – पेरू के उत्तरी-पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र में भीषण भूस्खलन और हिमस्खलन से हजारों लोगों की मौत।
1966 – भारत के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद (उज़्बेकिस्तान) में निधन। वे भारत-पाक शिखर वार्ता में भाग लेने गए थे।
1972 – पूर्वी जर्मनी ने बांग्लादेश को मान्यता दी।
1973 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल शरद द्रविड़ का जन्म।
1992 – भारतीय फिल्म अभिनेत्री फातिमा सना शेख का जन्म।
1998 – अल्जीरिया में दो गांवों पर हुए हमलों में 100 से अधिक लोगों की मौत, सरकार ने इस्लामी चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया।
2001 – भारत और इंडोनेशिया के बीच पहला रक्षा सहयोग समझौता।
2021 – विरासत संरक्षण समिति ने भारत के नए संसद भवन के निर्माण को मंजूरी दी।
2021 – पोप फ्रांसिस ने चर्च के नियमों में बदलाव कर महिलाओं को प्रार्थना के दौरान गोस्पेल पढ़ने और अन्य धार्मिक कार्य करने की अनुमति दी।
2023 – अमेरिका में FAA के कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण सैकड़ों विमानों की उड़ानें ठप रहीं।





