भारतीय और विश्व इतिहास में 16 फरवरी की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जानी जाती है। इसी दिन विश्व की पहली क्लोन भेड़ डॉली को दया मृत्यु दी गई थी। इसके अलावा विमानन, राजनीति, साहित्य और खेल जगत से जुड़ी कई अहम घटनाएं इस दिन दर्ज हैं।
प्रमुख घटनाएं
- 1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
- 1918 – लुधियाना ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
- 1959 – फिदेल कास्त्रो ने फुलगेनसियो बतिस्ता को अपदस्थ करने के बाद क्यूबा की सत्ता संभाली।
- 1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।
- 1982 – कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला आयोजन।
- 1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तगाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
- 1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1994 – सुमात्रा (इंडोनेशिया) में 6.5 तीव्रता के भूकंप से लगभग 200 लोगों की मौत।
- 2001 – अमेरिकी और ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।
- 2003 – विश्व की पहली क्लोन भेड़ डॉली को दया मृत्यु दी गई।
- 2004 – इस्लामाबाद में भारत-पाकिस्तान अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।
- 2008 –
- नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- नितिश कुमार ने ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारम्भ किया।
- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त।
- 2009 – प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट पेश किया।
- 2010 – साहित्य अकादमी द्वारा कैलाश वाजपेयी सहित 23 साहित्यकारों को वर्ष 2009 का पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2013 – पाकिस्तान के हजारा क्षेत्र में बाजार में हुए बम विस्फोट में 84 लोगों की मौत और 190 घायल।





