18 March History : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मार्च का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। राजनीति, विज्ञान, खेल और संस्कृति से जुड़ी कई अहम घटनाएं इस दिन दर्ज हैं। आइए जानते हैं 18 मार्च को घटित प्रमुख घटनाओं के बारे में।
18 मार्च की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
1801 – भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।
1910 – गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा के लिए ब्रिटिश विधान परिषद में प्रस्ताव रखा।
1920 – ग्रीस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।
1922 – महात्मा गांधी को सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह के मामले में 6 साल की सजा सुनाई गई।
1938 – अभिनेता शशि कपूर का जन्म।
1940 – इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।
1944 – सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने बर्मा सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया।
1965 – सोवियत अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी (स्पेसवॉक) की।
1966 – इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनाई।
1971 – पेरू में भूस्खलन से 200 लोगों की मौत।
1972 – नई दिल्ली में पहले विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन हुआ।
1978 – जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ।
1997 – तुर्की में विमान दुर्घटना में 50 लोगों की मौत।
2006 – संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद के गठन को मंजूरी दी।
2007 – उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने की प्रक्रिया शुरू की।
2007 – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।
2008 – रतन टाटा को IIT खड़गपुर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली।
2008 – सुनील भारती मित्तल अमेरिकी बिजनेस अकादमी में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने।
2014 – रूस और क्रीमिया के बीच विलय संधि पर हस्ताक्षर हुए।
2015 – ट्यूनीशिया के बर्डो संग्रहालय पर आतंकी हमला, 23 लोगों की मौत।





