19 फरवरी का दिन भारतीय और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। इसी दिन मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था, जिन्होंने भारतीय इतिहास की धारा को नई दिशा दी। आइए, 19 फरवरी को घटी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं पर एक नजर डालते हैं:
19 फरवरी की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- 1630 – छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नेर (वर्तमान महाराष्ट्र) में हुआ।
- 1674 – ब्रिटिश फ़ौजें डच युद्ध से हट गईं।
- 1719 – मुग़ल शासक फ़र्रुख़ सियर की हत्या हुई।
- 1807 – तुर्की के साथ युद्ध में रूस की सहायता के लिए ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।
- 1891 – अमृत बाज़ार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में शुरू हुआ।
- 1895 – हिंदी के प्रसिद्ध प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ।
- 1915 – स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता गोपाल कृष्ण गोखले का निधन।
- 1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी विमानों ने डार्विन (ऑस्ट्रेलिया) पर हमला किया, जिसमें 243 लोगों की मौत हुई।
- 1959 – साइप्रस की स्वतंत्रता को लेकर यूनान, तुर्की और ब्रिटेन के बीच समझौता हुआ।
- 1963 – सोवियत संघ क्यूबा से अपने अधिकांश सैनिक हटाने पर सहमत हुआ।
- 1978 – प्रसिद्ध गायक पंकज मलिक का निधन।
- 1986 – भारत में पहली बार कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट प्रणाली की शुरुआत।
- 1989 – लेबनान के गृहयुद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के तहत कुवैत में बातचीत।
- 1991 – रोमानिया में राष्ट्रपति इयान इलूफू के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन।
- 1993 – हैती के पास समुद्र में 1500 यात्रियों से भरा जहाज डूबा।
- 1997 – चीन के शीर्ष नेता देंग श्याओपिंग का निधन।
- 1999 – डेनमार्क के वैज्ञानिकों ने प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
- 2000 – तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
- 2001 – ब्राजील की जेलों में भीषण दंगे; तालिबान ने ओसामा बिन लादेन के प्रत्यर्पण पर सहमति जताई।
- 2003 – इंडोनेशिया में चुनावों में महिलाओं को 30% टिकट देने का निर्णय।
- 2004 – स्टॉकहोम संधि को 50 से अधिक देशों ने मंजूरी दी।
- 2006 – पाकिस्तान ने हत्फ़-द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2007 – भारत-बांग्लादेश के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर सहमति; समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट से 68 यात्रियों की मौत।
- 2008 – संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को वाचस्पति सम्मान; पाकिस्तान चुनाव में परवेज मुशर्रफ को हार।
- 2009 – केंद्र सरकार ने 47 शैक्षणिक संस्थानों को आरक्षण से बाहर रखने वाला विधेयक वापस लिया।
- 2012 – मैक्सिको की जेल में दंगे में 44 लोगों की मौत।





