देश और विदेश के इतिहास में 23 जनवरी की तारीख बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने दुनिया की दिशा और दशा बदल दी। खास तौर पर आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस और महाराष्ट्र की राजनीति के स्तंभ बाल ठाकरे का जन्म हुआ था।
इतिहास के पन्नों में दर्ज 23 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं —
📜 23 जनवरी की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
🔹 1565 – टेलीकोटा की लड़ाई के बाद संपन्न हिंदू साम्राज्य विजयवाड़ा का पतन हुआ।
🔹 1664 – छत्रपति शिवाजी महाराज के पिता शाहजी भोसले का निधन।
🔹 1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री प्राप्त करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।
🔹 1897 – भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म।
🔹 1920 – विश्व में वायु परिवहन और वायु डाक सेवा की शुरुआत।
🔹 1926 – महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय करने वाले बाल ठाकरे का जन्म।
🔹 1965 – दुर्गापुर इस्पात संयंत्र में उत्पादन कार्य प्रारंभ हुआ।
🔹 1973 – अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा वियतनाम शांति समझौते की घोषणा।
🔹 1976 – गौतम बुद्ध के लापता नगर कपिलवस्तु को खुदाई के बाद खोजा गया।
🔹 1983 – स्वीडिश टेनिस खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग ने संन्यास की घोषणा की।
🔹 1997 – अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री मेडेलीन अलब्राइट ने पदभार संभाला।
🔹 2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का कराची से अपहरण, बाद में हत्या।
🔹 2020 – भारत सरकार द्वारा सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार विजेताओं की घोषणा।
नेताजी जयंती का विशेष महत्व
23 जनवरी को पूरे देश में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाई जाती है। नेताजी का जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान का प्रतीक है। उनका नारा “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” आज भी युवाओं को प्रेरित करता है।





