भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 फरवरी का दिन राजनीति, खेल, विज्ञान, संस्कृति और समाज से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, जन्म और निधन:
26 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1994 – उत्तर कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत हुआ।
- 1995 – संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच कॉपीराइट मुद्दे पर समझौता हुआ।
- 1999 – लॉरिन हिल ने पाँच ग्रैमी अवार्ड जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया।
- 2002 – हामिद करज़ई, जो उस समय अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री थे, दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
- 2004 – बेरिस ट्रेजकोव्स्की, मकदूनिया के राष्ट्रपति, की विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई।
- 2006 – ईरान और रूस के बीच परमाणु परिशोधन पर समझौता हुआ।
- 2007 – नेपाल सरकार ने नरेश की संपत्ति के राष्ट्रीयकरण की घोषणा की।
- 2008 –
- लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया।
- भारत ने परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
- प्रचंड ने संविधान सभा चुनाव के लिए नामांकन भरा।
- 2009 – हेमंत लक्ष्मण गोखले का स्थानांतरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में हुआ।
26 फरवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1959 – संजय धोत्रे
- 1946 – मृणाल पांडे, पत्रकार एवं साहित्यकार
- 1908 – लीला मजूमदार, बांग्ला साहित्यकार
- 1903 – कैलाश नाथ वांचू
- 1896 – गोपाल स्वरूप पाठक
- 1887 – बेनेगल नरसिंह राव
26 फरवरी को हुए निधन
- 2004 – शंकरराव चव्हाण
- 1966 – विनायक दामोदर सावरकर
- 1887 – आनंदी गोपाल जोशी
- 1886 – नर्मद
- 1712 – बहादुर शाह प्रथम





