26 January History in Hindi | Republic Day Special: यूं तो हर दिन इतिहास में दर्ज होता है, लेकिन कुछ तारीखें ऐसी होती हैं जो युग बदल देती हैं। 26 जनवरी भारत के लिए सबसे गौरवपूर्ण दिनों में से एक है। इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
आज ही के दिन स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने पद छोड़ा और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने। इसके अलावा मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया और मशहूर कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का निधन भी इसी दिन हुआ था।
आइए जानते हैं 26 जनवरी के इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाएं —
📜 26 जनवरी को हुईं ऐतिहासिक घटनाएं
1906 – साम्यवादी महिला एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्यवती देवी का जन्म।
1930 – ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
1934 – जर्मनी और पोलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि।
1937 – जैन धर्म की आचार्य चंदना का जन्म।
1950 – भारत गणराज्य बना और संविधान लागू हुआ।
1950 – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का त्यागपत्र, डॉ. राजेंद्र प्रसाद पहले राष्ट्रपति बने।
1954 – महान विचारक मानवेन्द्र नाथ राय का निधन।
1963 – भारत सरकार ने मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
1967 – पार्श्वगायक प्रदीप सोमासुंदरन का जन्म।
1968 – स्वतंत्रता सेनानी माधव श्रीहरि अणे का निधन।
1972 – दिल्ली में अमर जवान ज्योति राष्ट्रीय स्मारक की स्थापना।
1981 – पूर्वोत्तर भारत के लिए हवाई सेवा वायुदूत शुरू।
1982 – भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
1990 – रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू का इस्तीफा।
1994 – पाकिस्तान के रावलपिंडी में पहला महिला पुलिस थाना।
1999 – महिलाओं के यौन शोषण पर ढाका में विश्व सम्मेलन।
2000 – कोंकण रेलवे परियोजना पूरी हुई।
2001 – गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप।
2002 – 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र।
2003 – ईरान के राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद खातमी मुख्य अतिथि बने।
2004 – महारानी एलिजाबेथ ने बिल गेट्स को नाइटहुड देने की घोषणा की।
2006 – फ़िलिस्तीन चुनाव में हमास को बहुमत।
2008 – पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।
2012 – साहित्यकार करतार सिंह दुग्गल का निधन।
2015 – मशहूर कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का निधन।
क्यों खास है 26 जनवरी?
26 जनवरी सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक आत्मा का प्रतीक है। इसी दिन देश को अपना संविधान मिला, जिसने नागरिकों को अधिकार, समानता और स्वतंत्रता दी। हर साल इस दिन भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वीरता पुरस्कारों के जरिए राष्ट्र की शक्ति दिखाई जाती है।





