July 23, 2026

29 May History: आज ही के दिन दारा सिंह बने थे वर्ल्ड चैंपियन, पृथ्वीराज कपूर का हुआ था निधन

29 May History: भारतीय और विश्व इतिहास में 29 मई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद की जाती है। इस दिन जहां शेरपा तेनजिंग और एडमंड हिलेरी ने पहली बार माउंट एवरेस्ट फतह किया, वहीं दारा सिंह ने विश्व चैंपियनशिप जीतकर भारत का नाम रोशन किया। इसी दिन दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का निधन भी हुआ था।

29 मई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1658 : सामुगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को हराकर दिल्ली की सत्ता पर कब्जा किया।

1917 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी का जन्म हुआ।

1922 : इक्वाडोर को स्वतंत्रता मिली।

1947 : इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूट की स्थापना हुई।

1953 : शेरपा तेनजिंग और न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी ने पहली बार माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह की।

1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा।

1970 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1972 : मशहूर रंगकर्मी और अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का निधन हुआ।

1985 : यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान हिंसा में 39 लोगों की मौत हुई।

1987 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ।

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार बर्खास्त कर संसद भंग की।

1990 : पेरू में भीषण भूकंप आया।

1996 : बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री बने।

1999 : डिस्कवरी अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से जुड़ा।

1999 : नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था लागू हुई।

2002 : गुजरात के अहमदाबाद में चार बम धमाके हुए, जिसमें करीब 39 लोगों की मौत हुई।

2007 : जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।

2015 : भीषण गर्मी से भारत के कई राज्यों में 2300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

2020 : छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हुआ।