February 4th In History | Today in History
नई दिल्ली:
यूँ तो इतिहास में हर दिन कुछ न कुछ घटित होता है, लेकिन कुछ तारीखें ऐसी होती हैं जो अपने भीतर कई अहम घटनाओं को समेटे होती हैं। 4 फरवरी भी उन्हीं में से एक है। खासकर संचार, तकनीक, मीडिया और अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लिहाज़ से यह दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी 4 फरवरी से जुड़ी घटनाएं बेहद उपयोगी हैं।
आज ही के दिन दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की शुरुआत हुई थी। इसके अलावा भारत और विश्व इतिहास में कई बड़ी घटनाएं इसी तारीख से जुड़ी हैं।
4 फरवरी को घटीं प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- 1628 – शाहजहां का आगरा में मुगल बादशाह के रूप में राज्याभिषेक हुआ।
- 1797 – इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में विनाशकारी भूकंप, 41 हजार से अधिक लोगों की मौत।
- 1847 – मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना।
- 1881 – लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र केसरी का पहला अंक प्रकाशित।
- 1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा की शुरुआत।
- 1948 – सीलोन (वर्तमान श्रीलंका) को ब्रिटेन से आज़ादी मिली।
- 1973 – भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहरलाल नेहरू का उद्घाटन, यह 88,000 DWT का सुपर टैंकर था।
- 1990 – केरल का एर्नाकुलम जिला देश का पहला पूर्ण साक्षर जिला घोषित।
- 1994 – अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ लगाए गए व्यापारिक प्रतिबंध समाप्त किए।
- 1997 – इज़राइल में सेना के दो हेलीकॉप्टर टकराए, 73 सैनिकों की मौत।
- 1998 – अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके में भूकंप, 4 हजार से अधिक लोगों की जान गई।
- 2001 – भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दिया।
- 2003 – यूगोस्लाविया का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया गया।
- 2004 – मार्क ज़ुकरबर्ग ने फेसबुक लॉन्च किया, जो आगे चलकर दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना।
- 2006 – अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने ईरान के परमाणु मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।
- 2014 – भारतीय मूल के सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट के नए सीईओ नियुक्त हुए।
- 2022 – चीन में शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आगाज़ हुआ।
आज के दिन जन्म
- 1922 – भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी, भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायक।
- 1938 – बिरजू महाराज, कत्थक नृत्य के विश्वविख्यात कलाकार।
आज के दिन निधन
- 1974 – महान भौतिकशास्त्री सत्येन्द्र नाथ बोस का निधन।
- 2023 – प्रसिद्ध पार्श्वगायिका वाणी जयराम का निधन, जिन्हें “आधुनिक भारत की मीरा” कहा जाता है





