नई दिल्ली। 5 अगस्त का दिन भारत और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। इस दिन जहां 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A के प्रावधानों को हटाकर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किया, वहीं 2020 में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया। इसके अलावा हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने से लेकर पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट की स्थापना तक, 5 अगस्त की तारीख इतिहास के कई अहम पड़ावों को समेटे हुए है।
5 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- 1775: तत्कालीन बंगाल के महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गई।
- 1852: ओडिशा के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी और शिक्षाविद आचार्य प्यारे मोहन का जन्म हुआ।
- 1874: जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली की शुरुआत की।
- 1890: चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ।
- 1901: स्वतंत्रता सेनानी एवं वरिष्ठ राजनेता द्वारका प्रसाद मिश्रा का जन्म हुआ।
- 1914: अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट स्थापित की गई।
- 1921: अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1923: हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी तैराक बने।
- 1945: अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।
- 1949: इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 6,000 लोगों की मौत हुई।
- 1960: अफ्रीकी देश बुर्किना फासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1969: भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का जन्म हुआ।
- 1975: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का जन्म हुआ।
- 1991: न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्ली हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं।
- 1996: अटलांटा शताब्दी ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
- 1998: कांग्रेस नेता एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री केशब चंद्र गोगोई का निधन हुआ।
- 1999: चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया।
- 2000: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ का निधन हुआ।
- 2001: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक का जन्म हुआ।
- 2002: गोंजालो सांचेज़ दे लोजाडा बोलीविया के नए राष्ट्रपति चुने गए।
- 2008: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।
- 2010: जम्मू-कश्मीर के लेह में बादल फटने से आई बाढ़ में 115 लोगों की मौत हुई।
- 2011: नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर पानी होने के प्रमाण प्रकाशित किए।
- 2013: भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने विश्व कप में कांस्य पदक जीता।
- 2014: ‘चाचा चौधरी’ के रचयिता प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का निधन हुआ।
- 2016: ब्राजील के रियो डी जेनेरो में 31वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का उद्घाटन हुआ।
- 2018: उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया।
- 2019: केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A के प्रावधान हटाकर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किया।
- 2020: उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया।





