भारतीय और विश्व इतिहास में 7 मई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। आज ही के दिन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के रचयिता और नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था। वहीं बम्बई में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्राम सेवा शुरू की गई थी। इसके अलावा विज्ञान, राजनीति और विश्व इतिहास से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं भी इस दिन हुईं।
7 मई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं :
- 1663 – प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रॉयल थिएटर की लंदन में शुरुआत हुई।
- 1834 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने कुर्ग राज्य पर कब्जा कर लिया।
- 1861 – महान कवि, साहित्यकार और नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ।
- 1907 – बम्बई में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्राम कार शुरू की गई।
- 1912 – कोलंबिया विश्वविद्यालय ने पुलित्जर पुरस्कार योजना को मंजूरी दी।
- 1928 – ब्रिटेन में महिलाओं के मतदान की न्यूनतम आयु 30 से घटाकर 21 वर्ष की गई।
- 1945 – जर्मनी ने आत्मसमर्पण किया और यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
- 1946 – जापान की प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी कॉरपोरेशन की स्थापना हुई।
- 1952 – इंटीग्रेटेड सर्किट की अवधारणा पहली बार प्रकाशित की गई।
- 1956 – ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने धूम्रपान विरोधी अभियानों को खारिज किया।
- 1973 – ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
- 1982 – आईबीएम ने पीसी-डीओएस का वर्जन 1.1 जारी किया।
- 2001 – पोप जॉन पॉल ने सीरिया का ऐतिहासिक दौरा किया।
- 2002 – चीन की नोर्दर्न एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 112 लोगों की मौत हुई।
- 2012 – व्लादिमीर पुतिन ने तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 2015 – ब्रिटेन में डेविड कैमरून दोबारा प्रधानमंत्री बने।
- 2020 – भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 56 हजार के पार पहुंची।





