नई दिल्ली। 8 जून का दिन भारत और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता है। इसी दिन भारत की राष्ट्रीय विमान सेवा एयर इंडिया ने ब्रिटेन के लिए अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की थी। वहीं 1936 में इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया। आइए जानते हैं 8 जून से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथियां।
आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं
- 1557: इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1658: औरंगजेब ने आगरा किले पर कब्जा कर अपने पिता शाहजहां को नजरबंद किया।
- 1824: नोह कुशिंग को वाशिंग मशीन के लिए पेटेंट मिला।
- 1912: कार्ल लामेल ने यूनिवर्सल पिक्चर्स कंपनी की स्थापना की।
- 1929: मार्गरेट बॉन्डफील्ड ब्रिटेन की पहली महिला कैबिनेट मंत्री बनीं।
- 1936: इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया।
- 1940: वैज्ञानिकों ने नेप्टूनियम तत्व की खोज की घोषणा की।
- 1941: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने सीरिया-लेबनान अभियान शुरू किया।
- 1948: एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच पहली अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू की।
- 1949: स्याम का आधिकारिक नाम बदलकर थाईलैंड किया गया।
- 1982: ब्राजील का बोइंग-727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 135 लोगों की मौत।
- 1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंजर्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता।
- 1984: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में समलैंगिकता को कानूनी मान्यता मिली।
- 1986: कर्ट वाल्डहेम ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
- 1992: पहली बार विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मनाया गया।
- 1996: ब्रिटेन में 10वीं यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप (यूरो कप) शुरू हुई।
- 2002: फिलीपींस ने आतंकी संगठन अबू सय्याफ के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
- 2004: 122 वर्षों बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों में शुक्र ग्रह के सूर्य के सामने से गुजरने का दुर्लभ दृश्य देखा गया।
- 2009: दो अमेरिकी पत्रकारों को उत्तर कोरिया में अवैध प्रवेश के आरोप में 12 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई।
- 2014: मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
- 2014: कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हुई।
8 जून को जन्मीं और जन्मे प्रमुख हस्तियां
- 1867: आधुनिक वास्तुकला के अग्रदूत फ्रैंक लॉयड राइट का जन्म।
- 1955: वर्ल्ड वाइड वेब के जनक टिम बर्नर्स-ली का जन्म।
- 1957: बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया का जन्म।
- 1975: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का जन्म।
- 1986: टीवी अभिनेता रोहित पुरोहित का जन्म।
आज के दिन हुआ निधन
हबीब तनवीर को किया जाता है याद
2009: प्रसिद्ध रंगकर्मी, कवि, अभिनेता और नाट्य निर्देशक हबीब तनवीर का निधन हुआ। भारतीय रंगमंच और लोकनाट्य परंपरा को नई पहचान दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय माना जाता है।





