रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आजादी का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने समारोह में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। समारोह में मौजूद लोगों ने देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों को नमन किया। अब मुख्यमंत्री साय कुछ ही देर में परेड का निरीक्षण करने के साथ ही विभिन्न टुकड़ियों की सलामी लेंगे।
राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस और सुरक्षा बलों की टुकड़ियां मार्च पास्ट में शामिल होंगी। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।





