रायपुर।
आम आदमी पार्टी (AAP) छत्तीसगढ़ इकाई में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू को उनके पद से हटाकर OBC विंग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव आगामी चुनावों की रणनीति और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
उत्तम जायसवाल की सक्रिय भूमिका
जानकारी के अनुसार, पिछले तीन महीनों से उत्तम जायसवाल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। इस दौरान उन्होंने संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने और जिलों में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पार्टी में चर्चा है कि उत्तम जायसवाल को जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की पूरी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पार्टी की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।





