कोरबा/बिलासपुर, 28 जनवरी 2026:
एसीबी बिलासपुर ने कोरबा जिले के दीपका में विद्युत विभाग (CSPDCL) के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता श्यामता टंडन के अनुसार, सहायक अभियंता ने ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर नाश्ता-पानी और अन्य बहाने से कुल 80,000 रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने पहले 30,000 रुपए दिए थे और शेष 50,000 रुपए देने के लिए एसीबी को सूचना दी।
28 जनवरी को एसीबी टीम ने ट्रैप लगाकर 50,000 रुपए लेते ही अभियंता को पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई। आरोपी के खिलाफ एसीबी धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।





