May 15, 2026

रायखेड़ा व तारासिव में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 120 से अधिक लोगों को मिला प्रशिक्षण

रायखेड़ा/तारासिव। अदाणी पावर लिमिटेड रायखेड़ा द्वारा सामाजिक पहल के तहत अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम तारासिव एवं रायखेड़ा में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों और समुदाय स्तर पर आग से बचाव तथा आपात स्थिति में सुरक्षित व्यवहार को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।

तारासिव स्कूल में बच्चों को मिला प्रशिक्षण
तारासिव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 59 विद्यार्थी, 10 शिक्षक, फायर सेफ्टी विभाग के 4 अधिकारी और अदाणी फाउंडेशन की टीम शामिल हुई। इस दौरान विशेषज्ञों ने आग लगने के कारणों, उससे बचाव के उपायों और आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही CO₂, फोम और ड्राई पाउडर अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

रायखेड़ा में महिलाओं को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
रायखेड़ा के महिला भवन स्थित सिलाई केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में 45 महिलाओं ने हिस्सा लिया। यहां उन्हें घरेलू एवं कार्यस्थल पर आग से बचाव के उपायों के साथ-साथ अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

120 से अधिक लोगों ने लिया भाग
दोनों कार्यक्रमों में कुल 120 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से लोगों को आपात स्थितियों में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया देने के साथ-साथ अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।

अदाणी फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि इस तरह के कार्यक्रम शिक्षा और सामुदायिक स्तर पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक विकास को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।