May 18, 2026

महिला दिवस पर बजरमुड़ा में अदाणी फाउंडेशन का भव्य आयोजन, खेलकूद और लोकनृत्य में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

महिला दिवस पर बजरमुड़ा में हुआ भव्य कार्यक्रम
बजरमुड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से बजरमुड़ा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तमनार क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेलकूद प्रतियोगिताओं और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

म्यूजिकल चेयर और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह
बजरमुड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत म्यूजिकल चेयर, मटकी फोड़ और फुगड़ी जैसी प्रतियोगिताओं से हुई। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में कुंजेमुरा की बिलासिनी राठिया ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं बांजीरखोल की गुरुवारी भगत दूसरे और मिलूपारा की लक्ष्मीन बरेठ तीसरे स्थान पर रहीं। सराईटोला की कीर्ति राठिया चौथे और सीतापुर की कुसुम जाहिरे पांचवें स्थान पर रहीं।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में इंदु राठिया रहीं अव्वल
बजरमुड़ा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सराईटोला की इंदु राठिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिलूपारा की कविता चंद्रा दूसरे, गारे की जमुना डनसेना तीसरे, रोडोपाली की कांति यादव चौथे और मड़वाडुमर की श्यामा बाई पांचवें स्थान पर रहीं।

फुगड़ी और सुआ नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन
बजरमुड़ा। फुगड़ी प्रतियोगिता में कुंजेमुरा की बिलासिनी राठिया ने पहला स्थान हासिल किया। मिलूपारा की संतोषी सिदार दूसरे, हिंझर की शकुंतला तीसरे, सराईटोला की कीर्ति राठिया चौथे और पाता की उसिला चौहान पांचवें स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में सुआ नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें पांच टीमों ने भाग लेकर आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

पूर्व विधायक सुनीति राठिया रहीं मुख्य अतिथि
बजरमुड़ा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव सुनीति सत्यानंद राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य नंदनी मनोज राय ने की। इस अवसर पर संतोषी गणेश राठिया, गंगा बंशीधर चौधरी, अमेरिका महेतर राठिया, उमावती संतोष बहेरा, सुशिला तानसिंग पटेल, नानकुंवर यादलाल नायक, उत्तरा कुंवर अरुण राय और गणेशी वेदराम राठिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने की पहल
बजरमुड़ा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, कला और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि महिलाओं के संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मान देने का अवसर है। आयोजकों ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को मंच देने और उनके आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।