July 23, 2026

AGMUT कैडर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गृह मंत्रालय ने IAS–IPS अधिकारियों के तबादले किए

नई दिल्ली:
गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश) के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय ने रविवार को बड़ी संख्या में IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं।

इन तबादलों में दिल्ली से अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में भेजे गए अधिकारी और दिल्ली में नई तैनाती—दोनों शामिल हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कैडर मैनेजमेंट के तहत किया गया है।