रायपुर: Indian Army में Agniveer Scheme के तहत भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर भर्ती के तहत कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन (10वीं पास), ट्रेड्समैन (8वीं पास), अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस, स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट/वेट तथा सिपाही फार्मा के पद शामिल हैं।
भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 10 जून 2026 के बीच होने की संभावना है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
हेल्पलाइन नंबर से ले सकते हैं जानकारी
भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी Army Recruiting Office Raipur से संपर्क कर सकते हैं। यह कार्यालय Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium के पास स्थित है।
इसके लिए 0771-2965212 और 0771-2965214 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।





