May 19, 2026

अग्निवीर भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक मौका

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तारीख 1 अप्रैल 2026 तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। इस भर्ती में 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक के युवा पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता के तहत 8वीं पास से लेकर स्नातक और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार युवाओं की सुविधा के लिए जिले में ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में जाकर आवेदन से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित सेना भर्ती हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।