May 17, 2026

अंबिकापुर में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती, 23 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

अंबिकापुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए जारी पूर्व विज्ञापन में संशोधन किया गया है। अब इच्छुक महिला अभ्यर्थी इस पद के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगी।

परियोजना अधिकारी (शहरी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले इस पद के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन संशोधन के बाद अब आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है

भर्ती संबंधी जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद केदारपुर सेक्टर के अंतर्गत तकिया रोड आंगनबाड़ी केंद्र, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 22 के लिए निर्धारित है।

इस पद के लिए 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट
https://aww.e-bharti.in/
पर जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार यह पद केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें और पात्रता की जानकारी परियोजना कार्यालय या नगर पालिक निगम अंबिकापुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।