March 5, 2026

अंबिकापुर: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 और 17 फरवरी को आयोजित

अंबिकापुर, 06 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा संभाग में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 16 एवं 17 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह मेला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबिकापुर में आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र एवं तकनीकी तथा गैर-तकनीकी रिक्तियों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

उपसंचालक रोजगार ने बताया कि मेले में सहभागिता के लिए सरगुजा संभाग के समस्त शिक्षित युवा को आवश्यक है कि वे ऑनलाइन पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेले के लिए पंजीयन कर लें।

पंजीकरण करने वाले आवेदक 16 एवं 17 फरवरी को अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर विभिन्न रिक्तियों में भाग ले सकते हैं।

ध्यान दें: जिन्होंने पोर्टल पर पंजीयन नहीं कराया है, वे विभागीय पोर्टल पर पंजीयन करवा सकते हैं। वेबसाइट पर 09 फरवरी 2026 से रिक्तियां प्रदर्शित होंगी। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय अंबिकापुर से संपर्क किया जा सकता है।