March 5, 2026

अंबिकापुर: फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 2026 के लिए जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

अंबिकापुर, 06 फरवरी 2026:
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 2026 को सफल बनाने के लिए बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के सभी विकासखण्डों में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया रोधी दवा के वितरण एवं सेवन की कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। भारत सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक फाइलेरिया का उन्मूलन है। बैठक में फाइलेरिया मुक्ति अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त विभागों को सहयोग देने के निर्देश दिए गए, ताकि जिले के सभी योग्य जनसमूह तक अभियान का लाभ पहुँच सके।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को, जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।